देहरादून: हमारी सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से आज प्रदेश की 2.65 लाख से अधिक बहनें लाभान्वित हुई हैं। इस योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान, आत्मविश्वास और नई पहचान भी प्रदान की है।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त उपस्थिति उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति देने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

