उत्तराखण्ड: धूरा, चंपावत में सशक्त बहना उत्सव-2026 कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंची दीदी- बैणियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्नेह रूपी रक्षा सूत्र बांध कर अपना आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र विकास के लिए ₹62.97 करोड़ की लागत की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सशक्त बहना उत्सव’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मातृशक्ति के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संकल्प है। हमारी सरकार प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta , भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
