उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार और सुझावों को जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी भावी पीढ़ी सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड के निर्माण को लेकर जागरूक है। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को एक दिशा और आकार देने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के साथ शिक्षा, रोजगार, नवाचार, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि, खेल और तकनीक सहित हर क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
