देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखंड के वीर जवानों का योगदान अतुलनीय रहा है:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीरों ने सदैव अपने अदम्य शौर्य और पराक्रम से देवभूमि की सैन्य परंपरा को गौरवान्वित किया है। देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखंड के वीर जवानों का योगदान अतुलनीय रहा है। हमारी सरकार भी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, उत्थान एवं कल्याण के लिए सदैव समर्पित रही है।

परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को ₹1.50 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ किया जाएगा। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
May be an image of text that says "सैन्य सम्मान को समर्पित प्रदेश सरकार अमर जवान परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹1.50 करोड़ से स बढ़ाकर ₹2 करोड़ की जाएगी से बढ़़कर ₹1.5 करोड़ ₹2 करोड़ पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड)"