उत्तराखण्ड: राष्ट्ररक्षा के प्रति समर्पित अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्तराखंड देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ स्थापित करेगा। राज्य सरकार पहले ही अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण दे चुकी है। अब यह विशेष रोजगार सेल अग्निवीरों को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर, कौशल मार्गदर्शन और करियर परामर्श उपलब्ध कराते हुए उनके अनुभव और अनुशासन को प्रदेश के विकास से जोड़ेगा।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

