चमोली। पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा आज नगर निकाय चुनाव के परिपेक्ष में मतपेटियों की सुरक्षा हेतु राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाये गए स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार और अन्य गेटों पर तैनात पुलिस जवानों से पूछताछ की और सुरक्षा संबंधी रजिस्टरों की जांच करते हुए स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस एवं पीएसी के जवानों को 24×7 मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने तथा सुरक्षा संबंधी सभी गाइडलाइन का कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। स्ट्रॉग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की लाइव रिकार्डिग/बैकअप आदि चैक करते हुए उन्होने ऑपरेटर को 24 घण्टे कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0गणों को सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने तथा स्ट्रांग रूम परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न देने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Posts
श्रीमती विनोद उनियाल ने पेश की मेयर टिकट के लिये प्रबल दावेदारी
- Admin
- December 16, 2024
- 0
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन
- Admin
- December 19, 2024
- 0
