देहरादून: हमारी सरकार के सतत प्रयासों से उत्तराखंड में हवाई संपर्क व्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिली है। राज्य में हेलीपोर्ट की संख्या बढ़कर 7 और हेलीपैड की संख्या 118 हो गई है।
इससे एक ओर पर्यटन और आवागमन को नई गति मिली है, वहीं दूसरी ओर आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों को त्वरित, प्रभावी और सुगम बनाया जा रहा है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

