देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कर प्रदेश के समग्र विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होने के साथ सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु हैं। समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों से अपेक्षा है कि वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
