देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में आधुनिक बुनियादी ढांचे को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ₹486 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक टर्मिनल भवन प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। यह आधुनिक टर्मिनल पर्यटन, व्यापार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ उत्तराखंड को देश के प्रमुख शहरों से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ रहा है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

