(गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की CM धामी ने

Share
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से अपील करता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए आह्वान पर अपनी यात्रा व्यय का 5% स्थानीय उत्पादों की ख़रीदारी में अवश्य लगाएं।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। सभी ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।