हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है:” मुख्यमंत्री

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में ₹123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही सिटी सेंटर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया।

May be an image of ‎dais and ‎text that says "‎HU शु्નીા lde बाणा गा विकास का्ड़ी if का लोकार्षण سد 27.79 करोड़ की 8 योजनाओं का लोकार्पण, 96 करोड़ की و योजनाओं का शिलान्यास (कुल 123 .79 करोड़की 17 योजनाओ का लोकार्षण शिलान्यास) मुख्य सेवक संह्रमद एवं !जन पमंत UAΕo‎"‎‎

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की यात्रा का सहभागी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित चंपावत, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर सीमांत क्षेत्रों के संकल्प को साकार करने हेतु हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।