देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड आस्था के साथ-साथ ज्ञान और विचार की नई पहचान गढ़ रहा है। देवभूमि की इस विरासत को सशक्त करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। दून विश्वविद्यालय में स्थापित ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज़’ इसी संकल्प का उदाहरण है, जो भारतीय दर्शन, योग, संस्कृति और सनातन परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेगा:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

