प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का युवा वर्ग आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बन रहा है:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा देश के युवा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। योजना के तहत पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक का प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी पर ₹3,000 प्रतिमाह तक की सहायता दी जा रही है। इस प्रोत्साहन ने देश भर में 15 लाख लाभार्थियों को रोजगार सुलभ करवाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी पहल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा वर्ग आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बन रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद Naresh Bansal , कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi , विधायक Umesh Sharma Kau , श्रीमती Savita Harbans Kapoor  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।