भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में सम्मिलित हुए CM धामी

Share
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद व संत समाज द्वारा राष्ट्र जागरण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से एक सशक्त, संगठित और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान हमारी अमूल्य धरोहर है। हमारी सरकार प्रदेश में अनियंत्रित जनसांख्यिकीय परिवर्तन, अतिक्रमण तथा देवभूमि के मूल स्वरूप को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रवृत्ति के प्रति पूरी तरह सजग है। हम उत्तराखंड की सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik  उपस्थित रहे।