देहरादून: पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की वर्षों पुरानी मांग और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने 11 पर्वतीय जिलों में स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी नीति लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
चकबंदी व्यवस्था से छोटे-छोटे बिखरे खेतों के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे किसानों को खेती-किसानी में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

