देहरादून, 17 मार्च । रायपुर के सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश 60 सेकंड भी देहरादून पुलिस के सामने टिक नहीं पाए, पुलिस द्वारा घेराबंदी करने के बाद मात्र एक मिनट में बदमाश क्रॉस फायर में धराशायी हो गये, एक बदमाश जवाबी फायर में घायल हो गया व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार बदमाशों द्वारा चेकिंग बैरियर पर ना रुककर जंगल की तरफ भागने लगे, पुलिस दल ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस दल पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने क्रॉस फायर किया तो एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पैर व हाथ में गोली लगी। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार बदमाश थाना रायपुर में 11 मार्च को जन सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाश से चोरी की मोटरसाइकिल व एक देसी तमंचा व 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली और जौलीग्रांट चिकित्सालय जाकर बदमाश के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार बदमाश थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के है, शातिर अपराधी पर कई अभियोग दर्ज होने की जानकारी मिली हैं। बदमाशो की पहचान साहिल पुत्र यूनुस निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष व कामिल पुत्र कयूम निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश 50 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाश चोरी की स्कूटी में सवार थे। उनके कब्जे से स्कूटी भी बरामद कर ली गई हैं।
Related Posts
गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Admin
- November 28, 2024
- 0
मुख्य सचिव ने सुनी दिव्यांगजनों की समस्याएं
- Admin
- November 11, 2024
- 0
डॉ पीतांबर बड़थ्वाल की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन
- Admin
- December 13, 2024
- 0
