देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आयुष के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन आयुष नीति-2023 लागू की गई है।
इसके माध्यम से आयुष संस्थानों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का सशक्तिकरण होने के साथ-साथ रोजगार, निवेश और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा मिल रहा है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

