देहरादून: देवभूमि में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने अब तक 12,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि सरकारी संपत्तियों की रक्षा और कानून के राज को स्थापित करने की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। जनता से किया गया वादा निभाते हुए सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड की भूमि पर अवैध कब्ज़े करने वाले बख्शे नहीं जाएँगे:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

