उत्तराखण्ड: हमारी सरकार के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप विकास पथ पर तेजी से अग्रसर उत्तराखंड ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहली बार राज्य के बजट का आकार ₹1 लाख 11 हजार 703 करोड़ तक पहुंचा है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश के मजबूत वित्तीय प्रबंधन, समावेशी विकास और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

