देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के साथ ही हिम काष्ठ एप का लोकार्पण किया एवं मेधावी छात्रों को पुरुस्कृत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति स्पष्ट और नियत साफ हो, तो परिणाम भी उत्कृष्ट होते हैं। यही कारण है कि वन विकास निगम ने ₹167 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर नई उपलब्धि हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा हेतु कुमांऊ मंडल में वन विकास निगम का कार्यालय बनाया जाएगा। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध जैव विविधता, सुरक्षित वन संपदा और स्वच्छ ग्लेशियरों की धरोहर सौंपी जाए। इसी दिशा में हम इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
