देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय एवं उत्तराखण्ड सरकार के मध्य MoU कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह समझौता उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन लगभग 14 लाख ग्रामीण परिवारों के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। 16,500 से अधिक पेयजल योजनाओं में अधिकांश पूर्ण हो चुकी हैं। 6,500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण तथा 1000 गांवों में तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।
