मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनका विचार, आचरण और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धेय अटल जी के मार्गदर्शन और आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल, दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री Nara Chandrababu Naidu के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। इन योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है।
