मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभिनव पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करते हुए न्याय को आमजन तक सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध न्याय प्राप्त हो सके।