देहरादून: हमारी सरकार की सख्त और पारदर्शी कार्रवाई के परिणामस्वरूप राज्यभर में 12 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह कदम न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा और सरकारी संपत्तियों के संरक्षण का भी प्रतीक है। हमारी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

