उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित रंगोत्सव (होली मिलन कार्यक्रम) में सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक गायकों एवं कलाकारों द्वारा होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली की यह विशिष्ट लोकपरंपरा हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोकर आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विविधता, समृद्धि और लोकसंस्कृति की अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।
