हल्द्वानी में आज कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की CM धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूरे किए जाएं। कानून व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वनाग्नि की रोकथाम के लिए फायर लाइन को दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस, प्रशासन तथा सभी विभागों को आमजन के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद Ajay Bhatt,  विधायक श्रीमती Sarita Arya, Suresh Garia , Ram Singh Kaira  भी उपस्थित रहे।: