उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी फुटबॉल मैदान, लोहिया हेड ग्राउंड खटीमा में ओपन जिम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट की भावना के अनुरूप स्थापित यह ओपन जिम युवाओं को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
