मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की पहचान हैं। भारतीय संस्कृति में गौ माता को केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं उनकी सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गौशालाओं को प्रोत्साहन देने, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनके समुचित भरण-पोषण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
