मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीम, चम्पावत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ₹170.15 करोड़ की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही उपस्थित देवतुल्य जनता के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को कला, परंपरा और पहचान किट एवं विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व सहायता सामग्री वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के समेकित विकास के माध्यम से हम प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।