देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में भारत को गौरवशाली विजय दिलाने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1971 युद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण से सम्बंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज हमारी सेनाएँ आधुनिक तकनीक व हथियारों और उच्च मनोबल के साथ राष्ट्र की रक्षा में पूरी दृढ़ता से खड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, विधायक Khajan Dass, श्रीमती सविता कपूर सहित सम्मानित पूर्व सैनिकगण, उनके परिजन व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।