देहरादून: राज्य में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ ही अन्य सेक्टरों में भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों का परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड की बेरोज़गारी दर में 4.4% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि उन हज़ारों युवाओं के सपनों की उड़ान है जो कौशल, मेहनत और विश्वास के साथ नए उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

