देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 142 नव-नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को लगातार गति दे रही है।
