मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगर निगम, देहरादून के 27वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगर निगम, देहरादून के 27वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ₹46 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन और स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देहरादून को एक सुरक्षित, स्वच्छ व आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को अपना घर उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal, विधायक Khajan Dass , Vinod Chamoli, उमेश शर्मा काऊ, मेयर सौरभ थपलियाल उपस्थित रहे।