देहरादून: हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कालसी क्षेत्र में यमुना तीर्थ स्थल का भव्य पुनरुद्धार कार्य किया जा रहा है। यह पुनरुद्धार न केवल आस्था और परंपरा को नई ऊर्जा देगा, बल्कि आध्यात्मिक पर्यटन को भी अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगा:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

