उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार, बागेश्वर में अधिकारियों के साथ जनपद में गतिमान विभिन्न विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें तथा किसी भी विकास कार्य में शिथिलता न बरती जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की शीतकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ और तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त हो, ताकि वे उत्तराखण्ड की दिव्यता, व्यवस्था और आत्मीयता का सकारात्मक संदेश अपने साथ लेकर लौटें।
