उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सवाड़ (चमोली) में आयोजित 18वें अमर शहीद सैनिक मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वीर सैनिकों के अमर बलिदान को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस मेले को राजकीय मेले के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सैनिक परिवार से जुड़े होने के कारण जब भी सैन्य आयोजनों में आता हूँ तो पिताजी द्वारा सुनाई गई अनेक वीरगाथाएं स्मृति में जीवंत हो उठती हैं। सवाड़ गांव के वीर जवानों ने सदैव राष्ट्र की रक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारतीय सेना व रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। कभी रक्षा उपकरणों के लिए विदेशों पर निर्भर भारत आज अनेक अत्याधुनिक हथियारों का निर्यातक बनकर उभरा है।
