हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल एवं औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाए:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल एवं औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का अध्ययन करने के साथ ही टर्नओवर बढ़ाने के लिए अनुसंधान, नवाचार, उत्पादन, विपणन और ब्रांडिंग पर समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जीवों से जनजीवन और फसलों को नुकसान पहुँच रहा है, वहाँ कृषि एवं वन विभागों की संयुक्त टीमें भेज कर ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों और फसल संरक्षण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री Ganesh Joshi, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल एवं बलवीर घुनियाल उपस्थित रहे।