देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “पेंशन किश्त का वितरण” कार्यक्रम में वन क्लिक के माध्यम से 9,38,999 लाभार्थियों के खाते में ₹13982.92 लाख की राशि माह नवंबर की पेंशन किस्त के रूप में हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक माह की 5 तारीख तक सभी लाभार्थियों की पेंशन उनके बैंक खातों में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं की पूरी प्रणाली को और अधिक सरल, समयबद्ध और प्रभावी बनाया जाए।
