उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैठा बाजार, सैंजी गांव एवं बांकुड़ा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं पेयजल, विद्युत, सड़क और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश हैं कि घरों, फसलों एवं पशुओं को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि सहायता प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। इस दौरान कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat भी उपस्थित रहे।
