अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास द्वारा आयोजित श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवीस्वरूपा कन्याओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी सनातन संस्कृति की सबसे समृद्ध परंपराओं में से एक है, जो नारी को देवी रूप में देखती है। इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन न केवल हमारे मन को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमें हमारी महान धर्मपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं।