देहरादून: हमारी सरकार द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर इस वर्ष 148 महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार प्रदान कर एक सशक्त पहल की गई है। ये महिलाएं प्रसाद निर्माण से लेकर स्थानीय उत्पादों की तैयारी तक विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है:(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)