मुम्बई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तक नगर ठाणे (ईस्ट) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर देवतुल्य जनता से महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनता से ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय केलकर जी, कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी, माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी एवं ओवला मजीवाड़ा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रताप सरनाइक जी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाअघाड़ी और कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए महाराष्ट्र को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बनाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता महायुति गठबंधन को विजयी बनाएगी।