आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की मुख्यमंत्री ने

पंचकूला (हरियाणा): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में उपस्थित जनता से मिले असीम स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पारदर्शी व्यवस्था बनाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं जिसके परिणाम स्वरूप देवतुल्य जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 5 अक्टूबर को यहाँ की राष्ट्रवादी जनता कमल का बटन दबा कर राज्य के विकास के लिए भाजपा को चुनेगी।