भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

जम्मू कश्मीर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज साम्बा, जम्मू कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर प्रभारी Tarun Chugh जी के साथ सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों से मिले आशीर्वाद और स्नेह से मन अभिभूत हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साम्बा निवासियों के प्रेम और अपार समर्थन से यह सुनिश्चित है कि जम्मू और कश्मीर की जनता का विश्वास पूरी तरह से भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के करिश्माई नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई जिसके फलस्वरूप यहाँ की जनता विकास और प्रगति की मुख्य धारा से जुड़ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कश्मीर में न्यूनतम आतंकवाद और अधिकतम पर्यटन है। युवाओं के हाथों में हथियार नहीं, बल्कि हुनर है। लाल चौक पर बुलंदी से तिरंगा लहरा रहा है। यहाँ की राष्ट्रवादी जनता इस चुनाव में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की विभाजनकारी सोच को हराने के लिए तैयार है।