देहरादून: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत प्रदेश के 13 स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। निश्चित तौर पर मजबूत कनेक्टिविटी से समृद्ध उत्तराखंड के संकल्प को नई गति मिल रही है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

