मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का एक नया अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चे और युवा वन्यजीवों, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को प्रत्यक्ष रूप से समझें तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनें।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।