उत्तराखंड: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज खटीमा में देवतुल्य जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं राज्य आंदोलनकारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ हुए पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवतुल्य जनता से राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की।
