मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए सम्मिलित

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर

मुख्यमंत्री ने उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। हमारी सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत जनपद की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष Govind Samant , दायित्वधारी मनोज कालाकोटी , दायित्वधारी श्रीमती हेमा जोशी, दायित्वधारी श्रीमती किरन देवी  सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।