जनसेवा का उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब जनता की बात सुनी जाए:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टनकपुर स्थित कैंप कार्यालय में मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न विषयों को सुना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद हमारी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनसेवा का उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब जनता की बात सुनी जाए, उनकी समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास और उनका हित ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।