देहरादून: उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के साथ ही गांव-गांव तक खेल का वातावरण तैयार कर प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच देने के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

